मिर्ज़ापुर जिगना पुलिस ने ईनामिया पशु तस्कर को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना जिगना पुलिस ने 25 हजार के ईनामिया पशु तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, पुलिस जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना पुलिस ने 25 हजार के ईनामियां अभियुक्त बबुन्दर खरवार पुत्र स्व रामविलाश खरवार निवासी ग्राम चौरा थाना माची जनपद सोनभद्र को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया , गिरफ्तार अभियुक्त बबुन्दर खरवार के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस पुलिस ने बरामद किया , पुलिस ने धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया ,