मिर्ज़ापुर जिगना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी में एक धराया
मिर्ज़ापुर थाना जिगना क्षेत्र से आज पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले मामले में बाल अपचारी आरोपी को पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना जिगना पर बीते 03 जुलाई को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी करने के मामले में शिकायत दर्ज कराया था , शिकायत दर्ज कराने को लेकर प्रतिवादीगण द्वारा एकराय होकर धारदार हथियार, ईंट, डण्डा, लाठी व पत्थर से उसके परिवारीजन के साथ मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दिया गया था , जिसके आधार पर थाना जिगना पर धारा 147, 148, 149, 352, 354ख,504, 506,452, 323, 308 व 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू हो गयी , आज उ0नि0 राकेश कुमार सिंह मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ पहुंचकर नामजद अभियुक्त बाल अपचारी को पकड़ लिया , पकड़े गये बाल अपचारी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया ,