मिर्ज़ापुर जिगना क्षेत्र में बीती रात एक मकान में चोरों ने बड़ी चोरी की को दिया अंजाम लाखो के गहने और कैश पर हाथ साफ
मिर्ज़ापुर थाना जिगना क्षेत्र के ग्राम गौरा में बीती रात एक मकान में घुसे चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को दिया अंजाम घर मे रखे करीब सात लाख के गहने और कैश पर हाथ साफ फरार हो गए, मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गौरा में बीती रात अज्ञात चोरों ने सूर्यमनी सिंह के घर को निशाना बनाते हुए देर रात घर में घुसे एक एक कमरे की तलाशी और आलमारी को तोड़कर 7 लाख के जेवर अन्य कीमती सामान व एक लाख रुपये नगदी लेकर फरार हो गए, घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई, चोरी की बड़ी घटना की जानकारी लगते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ,