मिर्ज़ापुर जिगना क्षेत्र में पैसे व जमीनी विवाद में दो पक्षो में चले लाठी डंडे कई लोग घायल
मिर्ज़ापुर थाना जिगना क्षेत्र के गौरा गांव में आज सुबह गुरुवार को पैसे की लें देन और जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी के बाद जमकर लाठी डंडे से मारपीट हो गई , मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष से घायल चार लोगो को इलाज कराने के लिए जिला मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया , जहा डाक्टरो द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है , एक पक्ष से घायल ओमकार ने बताया कि पैसा और जमीनी विवाद को लेकर मारपीट किया गया है , जिसमें हमारी तरफ से चार लोग घायल हुए हैं , पुराने विवाद की कई बार पुलिस से शिकायत किया गया था , लेकिन पुलिस ने दबंगो के खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गयी , जिसकी वजह से आज दबंगो द्वारा मारपीट कर हम लोगो को घायल कर दिया गया ,