मिर्ज़ापुर जिगना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को भगा अपहरण मामले में एक गिरफ्तार लड़की बरामद
मिर्ज़ापुर थाना जिगना क्षेत्र में बीते दिन 19 जून को एक नाबालिग लड़की को अपहरण कर भगाने मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के पास से लड़की को बरामद कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण कर ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दिया था, जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 363, 366 भादवि पंजीकृत कर आज कार्यवाही करते हुए, अभियुक्त रविशंकर पुत्र विजय शंकर उर्फ पटेल निवासी मिसिरपुर थाना जिगना को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया ,