मिर्ज़ापुर जिगना क्षेत्र में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या
मिर्ज़ापुर थाना जिगना क्षेत्र के ग्राम गौरा सरोज बस्ती में एक विवाहिता ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया , मिली जानकारी के अनुसार थाना जिगना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गौरा सरोज बस्ती की रहने वाली गुडिया देवी पत्नी राजू उम्र करीब 30 वर्ष ने अपने घर में फांसी लगा लिया , सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी, फॉरेंसिक टीम व थाना जिगना पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर फांसी लगाने की वजह की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है ,