मिर्ज़ापुर जसोवर में मूर्ति विसर्जन जाने के दौरान दो पक्षो में झंडा हटाने को लेकर विवाद में पथराव
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम जसोवर में आज मूर्ति विसर्जन करने ले जा रहे कार्यक्रम के दौरान एक पक्ष के द्वारा लगे झण्डे को हटाने को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद के हो गया , उसके बाद पथराव शुरू हो गया , सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक, प्रशासनिक एवं अन्य अधिकारी, मौके पर पहुंचकर लोगो को समझा बुझाकर मामला शान्त कराया गया , मिली जानकारी के अनुसार जसोवर में एक समुदाय के लोगों ने झंडा लगा रख्खा था , मूर्ति विसर्जन के लिए ले जाते समय झंडा हटाने को लेकर दो पक्षो में कहा सुनी के बाद पथराव शुरू हो गया , सूचना मिलने ही पुलिस अधीक्षक पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत कर मामला शांत कराया , मौके पर एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकार सदर, क्षेत्राधिकार नगर, प्रभारी कोतवाली देहात, प्रभारी कोतवाली कटरा, प्रभारी कोतवाली शहर, के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे ,