मिर्ज़ापुर जय हिन्द मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा निशुल्क जांच शिविर का समापन
मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली के जसोवर स्थित पंचायत भवन में जय हिन्द मानवाधिकार एसोसिएशन के तीन वर्ष पूर्ण होने पर निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें नेत्र से संबंधित ग्राम सभा के लोगों का जांच कराकर उनको परामर्श दिया गया, तो ऐनम हॉस्पिटल के डाक्टरों की टीम द्वारा भी निःशुल्क शूगर व ब्लडप्रेशर सहित अन्य स्वास्थ्य सम्बंधित लोगो के जांच किए गए, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जय हिन्द मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद के द्वारा इस अवसर पर क्षेत्र के कुछ बच्चों को स्कूल बैग देकर उन सभी का उत्साह वर्धन किया गया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ,