मिर्ज़ापुर जनपद में 12 वारण्टी गिरफ्तार 29 का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में किया गया चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे 12 वारंटियों को आज पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में 29 व्यक्तियों का चालान किया गया, मिली जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल पुलिस ने फरार एक वारण्टी बब्लू पुत्र हैदर निवासी दुधिया विजयपुर थाना विन्ध्याचल को घर से गिरफ्तार किया, थाना कोतवाली देहात पुलिस तीन फरार वारण्टी,1.मन्नालाल पुत्र छोटेलाल निवासी जिउती, 2.श्याम सुन्दर बिन्द पुत्र बाबूनन्दन बिन्द निवासी वीरपुर, 3.छोटेलाल पुत्र बंगाली निवासी बरकछा कलां थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया , इसी तरह से थाना चील्ह पुलिस ने विजयभान पुत्र पन्नालाल को, थाना सन्तनगर पुलिस फूलचन्द्र पुत्र कल्लू कोल को, तो वही थाना चुनार पुलिस तीन वारण्टी 1.पारस पाल पुत्र रघुनाथ पाल, 2.अभय कुमार विश्वकर्मा उर्फ बब्लू पुत्र विक्रमा विश्वकर्मा, 3.नुरैन उर्फ बच्चा पुत्र निजामुद्दीन को घर से गिरफ्तार किया, थाना अदलहाट पुलिस ने वारण्टी बचाऊ पुत्र विश्वनाथ व थाना मड़िहान पुलिस द्वारा दो वारण्टी 1.रामउजागीर पुत्र मंगरू, 2.कल्लू पुत्र पुनवासी को घर से गिरफ्तार किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 29 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया, थाना कोतवाली कटरा में 09, थाना कोतवाली देहात में 06, थाना चील्ह में 05, थाना लालगंज में 01, थाना चुनार में 01, थाना अदलहाट में 01, थाना मड़िहान में 06 व्यक्ति का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया गया ,