मिर्ज़ापुर जनपद में 02 अक्टूबर गांधी जयन्ती पर सभी मादक पदार्थों की दुकाने बन्द रहेंगी
मिर्ज़ापुर जनपद में 02 अक्टूबर गांधी जयन्ती के अवसर पर जनपद की सभी थोक व फुटकर मादक पदार्थों की दुकाने बन्द रहेंगी, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जारी अपने आदेश के तहत आबकारी अनुज्ञापन नियमावली के निबंधन एवं शर्तों के अनुसार बताया कि 14 अप्रैल अम्बेडकर जयन्ती, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 02 अक्टूबर गांधी जयन्ती तथा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आबकारी की समस्त दुकानों को बन्द रखने का प्राविधान हैं, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 02 अक्टूबर 2025 गांधी जंयती के अवसर पर जनपद की समस्त दुकानों को बन्द रखना आवश्यक है, मैं पवन कुमार गंगवार, जिलाधिकारी यह आदेश देता हूँ कि जनपद की थोक अनुज्ञापन की एफ0एल02/2बी, सी0एल0-2 तथा फुटकर अनुज्ञापन की समस्त देशी मदिरा, विदेशी समस्त मदिरा, बीयर, भांग, ताड़ी बार अनुज्ञापन, एफ0एल0-6 (समिश्र) एव एफ0एल0-7 के अनुज्ञापन की दुकानें दिनांक 02.10.2025 को पूर्ण रूप से बन्द रहेंगी ,