मिर्ज़ापुर जनपद में वज्रपात से तीन लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी जी ने गहरा शोक व्यक्त किया
मिर्ज़ापुर जनपद में अलग अलग थाना क्षेत्रों में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए , प्रति मृतक के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुकम्पा धनराशि स्वीकृत किया , 26 मई आज सुबह के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तहसील सदर मिर्जापुर में दो जनहानि एवं तहसील लालगंज में एक जनहानि हुई है , उपरोक्त जनहानियों के परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रति मृतक के आश्रितों को चार-चार लाख की अनुकंपा धनराशि स्वीकृत की गई ,