मिर्ज़ापुर जनपद में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ अलग अलग क्षेत्रो में एरिया डॉमिनेशन फ्लैग मार्च
मिर्ज़ापुर जनपद में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारी पुलिस बल के साथ केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल जनपद के अलग अलग क्षेत्रो में एरिया डॉमिनेशन फ्लैग मार्च करते हुए, आमजन को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है, मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देशन में जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस बल द्वारा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारीगण के साथ फ्लैग मार्च एरिया डॉमिनेशन किया जा रहा है, संवेदनशील बूथों, गांवों एवं बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है, ताकि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न कराया जा सके, अराजक, असामाजिक तत्वों तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों में कड़ी कार्यवाही का संदेश व आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराते हुए सौहार्द पूर्ण माहौल बनाये रखने तथा भयमुक्त वातावरण में निर्भिक होकर मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है,