मिर्ज़ापुर जनपद में बारिश होने से किसानों के चेहरे खुशी से खिले धान की रोपाई शुरू
मिर्ज़ापुर जनपद में बारिश होते ही किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे , इन दिनों लगातार हो रही बारिश से किसान अपने खेतों में पहुंचकर धान की रोपाई शुरू कर दिया है , दरसल जुलाई महीने में एक ओर जहां चारो तरफ बारिश और बाढ़ रही तो वही प्रदेश के कई जिलों सहित मिर्ज़ापुर जनपद में बारिश को लेकर किसान मायूस हो गए थे , जिला प्रशासन भी बारिश न होने की वजह से टीम गठित कर किसानों के फसल के नुकसान का आंकड़ा लगाने भेज दिया था , लेकिन इन दिनों जनपद में लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आयी , वह अपने खेतों में जाकर धान की रोपाई शुरू कर दिए है , मानसून की बारिश ने किसानों के चेहरे में रौनक ला दी है , तो वही दूसरी तरफ नगर क्षेत्र में जगह-जगह पानी लग गए और कीचड़ भी फैला नजर आया , बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है , बताया गया कि यह बारिश किसानों की फसलों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है , इस बार बार मानसून देरी होने के कारण धान की रोपाई में देरी हो गयी है ,