मिर्ज़ापुर जनपद में फरार 08 वारण्टी गिरफ्तार 13 का किया गया चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे 08 वारंटियों को आज पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 13 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा फरार दो वारण्टी सतन पुत्र लल्ला व 2. पप्पू उर्फ सूरज कुमार पुत्र राजाराम निवासीगण खरहरा थाना कोतवाली देहात को घर से गिरफ्तार किया, थाना पड़री पुलिस भी दो वारण्टी, 1. राममूरत पुत्र बिगाड़ व 2. राजेश पुत्र मिसई को गिरफ्तार किया , इसी क्रम में थाना चुनार पुलिस ने एक वारण्टी पप्पू पुत्र जगदीश निवासी ग्राम बरगवां थाना चुनार को तो थाना जमालपुर पुलिस एक वारण्टी पिन्टू पुत्र दिनेश निवासी डोहरी थाना जमालपुर को , थाना अदलहाट पुलिस एक वारण्टी राकेश शुक्ला पुत्र रामेश्वर शुक्ला निवासी छोटा मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट को घर से गिरफ्तार किया , थाना हलिया पुलिस भी एक वारण्टी रामनारायण पुत्र महादेव निवासी मोवइकला थाना हलिया को गिरफ्तार किया, पुलिस ने गिरफ्तार सभी वारंटियों को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 13 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा में 04, थाना विन्ध्याचल में 01, थाना चिल्ह में 01, थाना चुनार में 01, थाना लालगंज में 01, थाना जिगना में 01, थाना राजगढ़ में 04 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,