मिर्ज़ापुर जनपद में फरार पांच वारंटी गिरफ्तार 25 का शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार पांच वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 25 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल पुलिस ने तीन फरार वारण्टी 1. राम सजीवन पुत्र बैजनाथ, 2. नन्हे उर्फ विजय पुत्र राम सजीवन, 3. सुशील उर्फ सुनील पुत्र सीताराम उर्फ रामसती हरिपुर विजयपुर थाना विन्ध्याचल को घर से गिरफ्तार किया , थाना कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा भी फरार एक वारण्टी मन्टू पुत्र लालजी निवासी संगमोहाल थाना कोतवाली कटरा को गिरफ्तार किया , इसी क्रम में थाना अदलहाट पुलिस भी एक वारण्टी मनीष सिंह पुत्र ओम प्रकाश निवासी पंचगढ़ा थाना अदलहाट को घर से गिरफ्तार किया गया, पुलिस जानकारी के अनुसार गिरफ्तार पांचो वारंटी को पुलिस ने अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 25 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा में 03 , थाना कोतवाली देहात में 02 , थाना चुनार में 06 , थाना जमालपुर में 03 , थाना अहरौरा में 02 , थाना मड़िहान में 02 ,थाना जिगना में 03 , थाना सन्तनगर में 04 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,