मिर्ज़ापुर जनपद में फरार दो वारण्टी गिरफ्तार 13 का शान्ति भंग में हुआ चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे दो वारंटियों को आज पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में 13 व्यक्तियों का चालान किया , मिली जानकारी के अनुसार थाना मड़िहान पुलिस ने फरार एक वारण्टी दिनेश पुत्र बालधारी धिरकार निवासी गोपालपुर थाना मड़िहान को घर से गिरफ्तार किया, थाना सन्तनगर पुलिस भी फरार एक वारण्टी पिन्टू उर्फ श्रीकान्त पटेल पुत्र राधेश्याम निवासी मधोर थाना सन्तनगर को उसके घर से गिरफ्तार किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 13 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया, थाना कोतवाली देहात में 06, थाना कछवां में 03, थाना जमालपुर में 01, थाना मड़िहान में 03 व्यक्ति का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया गया ,