मिर्ज़ापुर जनपद में फरार दो वारंटी गिरफ्तार 38 का शान्ति भंग में हुआ चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार दोनो वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 38 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एक फरार वारण्टी सीताराम पुत्र मन्नु निवासी अरविन्दपुर थाना कोतवाली देहात को घर से गिरफ्तार किया , इसी तरह थाना मड़िहान पुलिस भी फरार एक वारण्टी राजेन्द्र पुत्र मुन्नेश्वर निवसी लालपुर नौढ़िहा थाना मड़िहान को घर से गिरफ्तार किया , पुलिस जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनो वारंटी को पुलिस ने अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 38 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा में 05 , थाना विन्ध्याचल में 02 , थाना कोतवाली देहात में 05 , थाना चिल्ह में 06 , थाना चुनार में 03 , थाना अदलहाट में 05 , थाना जमालपुर में 01 , थाना मड़िहान में 10 , थाना हलिया में 01 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,