मिर्ज़ापुर जनपद में फरार दो वारंटी गिरफ्तार 35 का शान्ति भंग में किया गया चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे दो वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 35 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात पुलिस ने फरार एक वारण्टी विनोद पुत्र देवीचरन निवासी ककराही थाना कोतवाली देहात को घर से गिरफ्तार किया , तो वही थाना विन्ध्याचल पुलिस ने भी फरार एक वारण्टी अमर बहादुर पुत्र शिवमूरत सिंह निवासी नन्दनी थाना विन्ध्याचल को घर से गिरफ्तार किया , पुलिस जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनो वारंटी को पुलिस ने अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 35 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा में 04 , थाना कोतवाली देहात में 06 , थाना चिल्ह में 01 , थाना पड़री में 07 , थाना चुनार में 06 , थाना अहरौरा में 06 , थाना लालगंज में 05 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,