मिर्ज़ापुर जनपद में फरार छह वारंटी गिरफ्तार 11 का शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार छः वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 11 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा 02 फरार वारण्टी को उप-निरीक्षक धर्मनारायण भार्गव चौकी प्रभारी मण्डी समिति व उप-निरीक्षक अरविन्दनाथ शर्मा ने वारण्टी 1.राकेश केसरवानी पुत्र स्व0राधेश्याम निवासी सुरेखपुरम् कॉलोनी थाना कोतवाली कटरा 2.कमला सोनकर पुत्र स्व0 मेवालाल सोनकर निवासी सबरी चुंगी थाना कोतवाली कटरा को घर से गिरफ्तार किया , थाना विन्ध्याचल पुलिस भी दो वारण्टी 1.रामचन्दर गुप्ता पुत्र मुन्नू निवासी शिवपुर थाना विन्ध्याचल, 2.लक्ष्मी केसरी पुत्र बबऊ निवासी अमरावती चौराहा थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार किया , इसी क्रम में थाना मड़िहान पुलिस द्वारा भी 02 फरार वारण्टी 1.अब्बू पुत्र बब्बू निवासी मड़िहान थाना मड़िहान, 2.रमाशंकर पुत्र हीरालाल निवासी हिनौता थाना विन्ध्याचल को उनके घर से गिरफ्तार किया , पुलिस जानकारी के अनुसार गिरफ्तार छः वारंटी को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 11 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर में 01 , थाना पड़री में 03 , थाना लालगंज में 03 , थाना हलिया में 03 , थाना अदलहाट में 01 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,