मिर्ज़ापुर जनपद में फरार चार वारंटी गिरफ्तार 20 का शान्ति भंग में किया गया चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चार वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 20 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल पुलिस ने दो फरार वारण्टी 1.महेन्द्र पुत्र डंगर व 2. रामदीन पुत्र भुलई निवासीगण सिकरा थाना विन्ध्याचल को घर से गिरफ्तार किया, तो वही थाना पड़री पुलिस भी दो फरार वारण्टी 1.सोपारीलाल पुत्र खेलावन व 2. कान्ता उर्फ रविकिशन पुत्र सोपारीलाल निवासीगण देवरी थाना पड़री को घर से गिरफ्तार किया , पुलिस जानकारी के अनुसार गिरफ्तार चारो वारंटी को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 20 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर में 01 , थाना पड़री में 04 , थाना चिल्ह में 03 , थाना कछवां में 03 , थाना लालगंज में 01 , थाना हलिया में 01 थाना चुनार में 02 , थाना जमालपुर में 02 , थाना मड़िहान में 03 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,