मिर्ज़ापुर जनपद में फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार 30 का शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे दो वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 30 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा एक फरार वारण्टी शिवदर्शन चौबे पुत्र श्रीराम छबिले चौबे निवासी बरौधा कचार थाना कोतवाली कटरा को उसके घर से गिरफ्तार किया , इसी प्रकार थाना सन्तनगर पुलिस भी एक फरार वारण्टी लक्ष्मीकान्त पुत्र रामप्यारे निवासी पथरौर थाना सन्तनगर को घर से गिरफ्तार किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना पुलिस ने गिरफ्तार दोनो वारंटियों को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 30 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली थाना चिल्ह में 02 , थाना विन्ध्याचल में 07 , थाना कछवां में 06 , थाना जिगना में 03 , थाना लालगज में 03 , थाना चुनार में 03 , थाना जमालपुर में 06 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,