मिर्ज़ापुर जनपद में फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार 18 का शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे दो वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 18 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात पुलिस ने फरार एक वारण्टी राजेश बिन्द पुत्र लालबहादुर बिन्द निवासी बीरपुर थाना कोतवाली देहात को उसके घर से गिरफ्तार किया , इसी तरह थाना कछवां पुलिस भी एक वारण्टी सुरेश पुत्र छोटे लाल निवीसी करहर गड़ौली थाना कछवां को उसके घर से गिरफ्तार किया , पुलिस ने गिरफ्तार दोनो वारंटियों को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 18 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा में 03 , थाना कोतवाली देहात में 02 , थाना अदलहाट में 02 , थाना जिगना में 06 , थाना अहरौरा में 01 , थाना ड्रमण्डगंज में 04 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,