मिर्ज़ापुर जनपद में पड़ रहे भीषण ठंड भी मड़िहान विधायक को क्षेत्र में जाने से नही रोक पाए दर्जनों गांव में जनता के बीच पहुंचे
मिर्ज़ापुर जनपद में आज जहाँ बारिश की वजह से ठिठुरन के साथ भीषण ठंड अपना सितम दिखा रही है , जिसकी वजह से लोग अपने घरों में दुबके हुए है, तो वही दूसरी तरफ जनता के सबसे लोकप्रिय जनप्रतिनिधि पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भीषण ठंड को दरकिनार कर अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच जाना व अन्य कार्यक्रमो में भाग लेने पहुंचे, आज विधायक जी एक ओर जहा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ग्राम रामपुर रेक्शा और ग्राम बनकी में बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी की समस्त योजनाओ के बारे मे जनता के बीच विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए किसान सम्मान निधि, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, उज्ज्वला योजना, गरीबों का राशन योजना सहित तमाम योजनाओं का जमकर प्रचार प्रसार किया , तो दूसरी तरफ अपने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में दुःखद परिजनों के घर पहुंचकर उनके दुःख में शरीक होकर अपनी शोक संवेदना भी प्रकट की, सर्व प्रथम ग्राम नेवड़िया में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत सदस्य राम बिलास कोल के निवास पर पहुंचकर उनके चाचा के निधन पर शोक प्रकट कर पटेहरा के ग्राम शोभी में राम लखन गुप्ता के यहाँ पहुंच उनके पुत्र एवं उसी गांव के मल्लू मौर्या के पुत्र के निधन पर शोक प्रकट किया, इसी तरह विधायक जी ग्राम देवपुरा में राम सागर सिंह के निवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन और उसी गांव के रहने वाले विकास गिरी के पिता के निधन एव संजय प्रजापति के पुत्र के निधन साथ ही उमाशंकर बिंद के दादा के निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया , वहा से विधायक जी पहुंचे ग्राम राजगढ़ के रहने वाले राजेश जायसवाल के घर पहुंचकर उनके दादी के निधन पर शोक जताया, इसी तरह ग्राम भवानीपुर के रहने वाले रणजीत सिंह के निवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपनी शोक संवेदना प्रकट किया ,