मिर्ज़ापुर जनपद में दो अलग अलग दुर्घटनाओं में दो मासूम बच्चों की मौत
मिर्जापुर जनपद में दो अलग अलग दुर्घटनाओं में दो मासूम बच्चो की मौत की दर्दनाक मौत हो गई , मिली जानकारी के अनुसार थाना राजगढ़ क्षेत्र के कोन भरूहवा गांव में बाहर खेल रहे मासूम बच्ची प्रियांशी की सांप के काटने मौत हो गयी , तो वही दूसरी दुर्घटना थाना जमालपुर क्षेत्र के दोहरी गांव की है , एक बच्चा कुछ बच्चो के साथ अपने घर के बाहर खेल रहा था , खेलने के दौरान गुलशन नामक बच्चा पास के कुएं में अचानक गिर गया , कुए में गिरने पानी मे डूबने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई , सूचना मिलते ही दोनो थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुँचकर दोनों बच्चो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही को पूरा किया ,