मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश ने छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह व प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने महात्मा गाँधी के जन्मदिवस 02 अक्टूर से 08 अक्टूबर तक चलाये गए स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत जनपद के विभिन्न प्राथमिक, माध्यमिक व महा विद्यालयों में स्वच्छ भारत मिशन विषय पर निबन्ध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था , निबन्ध व चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रविष्टियों वाले छात्राओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए चयनित छात्र छात्राओं को सीटी क्लब हाल में न्यायाधीश अनमोल पाल ने प्रतीक चिन्ह व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया , पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान जनपद न्यायाधीश ने कहा कि पुरस्कृत छात्राओं के अलावा अन्य बच्चो का कार्य बेहद उत्कृष्ट रहा, उन सभी प्रतिभागियों को भी प्रसति पत्र दिये जायेगें , पुरस्कार वितरण समारोह में विशेष न्यायाधीश पाक्सो सन्तोष कुमार त्रिपाठी, अपर जनपद न्यायाधीश चन्द्र शेखर मिश्र, विशेष न्यायाधीश ई.सी. एक्ट वायुनन्द मिश्र, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव डीएलएसए लाल बाबू यादव ने महात्मा गांधी जी के उच्च विचारों एवं स्वच्छता जागरूकता पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उपस्थितजनों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किए , पुरस्कार वितरण समारोह में श्री उपजिलाधिकारी विजय नरायन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सिंह, खण्ड शिक्षाधिकारी, व0सहा0 श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, रंजीत कुमार, एवं समस्त पैरालीगल वालेन्टियस और विद्यालयों के अध्यापक व छात्र छात्राएं उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किए।