मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश जिलाधिकारी सीजेएम सहित पुलिस अधिकारियों ने जिला जेल का निरीक्षण किया
मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल , जिलाधिकारी दिव्या मित्तल , सीजेएम रतनम श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकान्त प्रजापति ने आज संयुक्त रूप से जिला कारागार मे पहुॅंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान उक्त अधिकारियों के द्वारा विभिन्न बैरको में पहुचकर कुछ कैदियों के झोला बैग वगैरह की तलाशी लिया गया , कोई आपत्तिजनक वस्तु नही मिला , जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने कैदियों को जेल में मिल रही सुविधा कम्बल, भोजन, पेयजल आदि के बारे में जानकारी प्राप्त किया , साथ ही कैन्टीन पाकशाला में पहुंचकर बनाये गये भोजन को चेक किया , निरीक्षण के दौरान कारागार के अस्पताल में भर्ती बीमार कैदियों से भी वार्ता कर दवा इलाज आदि के बारे में जानकारी हासिल की गयी , महिला कारागार में निरीक्षण के दौरान महिला बन्दियों के नवनिहाल बच्चों को देखकर जिलाधिकारी बच्चे को गोद में लेकर दुलारते हुये उसके साथ अन्य बच्चों को भी चाकलेट , दूध व पहनने के लिये ऊनी वस्त्र प्रदान किया ,