मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश के आज निरीक्षण के दौरान सम्प्रेक्षण गृह किशोर में कई खामियां मिली
मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल , पूर्ण कालिक सचिव श्रीमती प्रज्ञा सिंह , एडीएम सत्यप्रकाश सिंह , सी०ओ० प्रभात राय , प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरीश दूबे संयुक्त रूप से किशोर सम्प्रेक्षण गृह मोर्चाघर का औचक निरीक्षण करने पहुचे , निरीक्षण के दौरान जनपद मिर्ज़ापुर के प्रवासित किशारों की संख्या-20, सोनभद्र के प्रवासित किशोरों की संख्या - 26 और भदोही के प्रवासित किशोरो की संख्या 27 पाये गये , निरीक्षण के दौरान बच्चों के कमरों में काफी गन्दगी और दुर्गन्ध पायी गई , शौचालय गन्दा पाया गया , प्रवासित किशोरों के द्वारा शिकायत की गयी कि केयर टेकर बृजेश कुमार एवं प्रदीप कुमार प्रभारी अधीक्षक द्वारा मारा पीटा जाता है , जिसपर जनपद न्यायाधीश काफी नाराज होते हुए केयर टेकर बृजेश कुमार व प्रदीप कुमार को फटकार लगाते हुए , जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया , शौचालय में गन्दगी देखकर ऐसा लगता है कि तीन-चार माह से उसकी साफ-सफाई नहीं कराया गया है , साथ ही जनपद न्यायधीश ने निर्देश दिया कि सम्प्रेक्षण गृह में प्रवासित सभी किशोरों को खेलकुद की सामग्री एवं पढ़ने हेतु धार्मिक पुस्तक उपलब्ध कराया जाए ,