मिर्ज़ापुर जनपद न्यायधीश ने होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश, परिवार न्यायालय राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव एवं अपर जिला जज नोडल अधिकारी वायु नन्दन मिश्र, अपर जिला जज सचिव लाल बाबू यादव, संयुक्त रूप से 09 दिसम्बर 2023 शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन मामलों, वैवाहिक प्री-लिटिगेशन मामलों तथा न्यायालय के मुकदमों के निस्तारण से सम्बन्धित होने वाली लाभ की जानकारी आम जनमानस को होने के सम्बन्ध में दीवानी न्यायालय परिसर मिर्ज़ापुर से प्रचार वाहन को हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया, इस मौके पर जनपद न्यायाधीश परिवार न्यायालय राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मिर्ज़ापुर के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय परिसर मिर्ज़ापुर वाह्य न्यायालय चुनार, ग्राम न्यायालय मड़िहान एवं राजस्व विभाग से सम्बन्धित अपर जिलाधिकारी (वि०रा०), अपर जिलाधिकारी (भू रा.), नगर पालिका परिषद, चकबन्दी विभाग, वन विभाग, एवं समस्त राजस्व के न्यायालयों में 09 दिसम्बर, 2023 दिन शनिवार को 10.00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा, लोक अदालत में सुलह योग्य मुकदमों एवं वैवाहिक प्री-लिटिगेशन मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण कराने का प्रयास किया जायेगा, साथ ही उन्होने बताया गया कि ई-चालान एवं लघु आपराधिक मुकदमों के निस्तारण हेतु प्रावधानित सरल पेटी अफॅन्स डिपाजिट योजना के तहत धारा-206 सपठित धारा 253 द०प्र०सं के अन्तर्गत अपने चालान का जुर्माना सरल पेटी अफेंस डिपाजिट खाता सं0 34906170085 भारतीय स्टेट बैंक डंकीनगंज मिर्ज़ापुर में स्वंय उपस्थित होकर अथवा ऑन लाईन जमा कर सकते है और प्री-लिटिगेशन वैवाहिक विवादों में पति पत्नी के विवाद के निस्तारण हुए जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित-पीड़िता आवेदक द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया जायेगा और परिवार न्यायाधीश एवं मध्यस्थगण द्वारा पक्षकारो को बुलाकर, समझौता के माध्यम से समाधान कराकर लोक अदालत में निर्णय पारित किया जायेगा,