मिर्ज़ापुर जनपद तेज रफ्तार से बना हादसों का जिला दो दिन लगातार भीषण दुर्घटना छः लोग गवा चुके अपनी जान
मिर्ज़ापुर जनपद बीते दो दिनों से गाड़ियों की तेज रफ्तार की वजह से हादसों का जिला बन गया है, बीते कल और आज शुक्रवार दो दिन लगातार भीषण सड़क दुर्घटना में छः लोग अपनी जान गवा चुके है, देखा जाए तो गाड़ियों की तेज रफ्तार प्रतिदिन लोगो की जान ले रही है , कल गुरुवार को थाना विंध्याचल क्षेत्र के अकोढ़ी में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत का पोस्टमार्टम भी शायद अभी नही हो सका होगा , की आज शुक्रवार को थाना ड्रमंडगंज के बड़का घुमान घाटी पर ट्रक, बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक बच्चा सहित आज भी तीन लोगों अपनी जान गवा दिए , मिर्ज़ापुर जनपद इन दिनों हादसों का जिला बन गया है , लक्जरी गाड़ी की रफ्तार ऐसे होती है, जैसे आसमान में हवाई जहाज उड़ा रहे हो , तो वही नवयुवको की बाइक ऐसे दौड़ती है , जैसे सड़क पर स्प्रिंग लगी हो , ऐसे रफ्तार, पर पुलिस को कठोर से कठोर कार्यवाही करने की जरूरत है तभी इस तरह के दुर्घटना को रोका जा सकता है ,