मिर्ज़ापुर जनपद को कई प्रदेशों से जोड़ने वाला शास्त्री ब्रिज 20 जुलाई को पूर्ण रुप से रहेगा बन्द
मिर्ज़ापुर जनपद को कई प्रदेशो को जोड़ने वाला शास्त्री ब्रिज 20 जुलाई को पूर्ण रुप से प्रतिबन्धित रहेगा , दरसल शास्त्री ब्रिज पर बड़े वाहनों का आवागमन काफी दिनों से पहले ही बन्द है , जिसको लेकर शास्त्री ब्रिज के लोड टेस्टिंग का कार्य 20 जुलाई को किया जाना है , इसलिए शास्त्री ब्रिज पर आवागमन 20 जुलाई को सुबह 10.00 बजे से लेकर सांय 06.30 बजे तक पूर्ण रुप से प्रतिबन्धित रहेगा , जिला प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि 20 जुलाई को सुबह 10.00 बजे से सायं 06.30 बजे तक डायवर्जन मार्ग का प्रयोग करे , मिर्ज़ापुर से भदोही व वाराणसी की तरफ जाने वाले हल्के वाहन भटौली ब्रिज कछवां व चुनार, नरायणपुर, टेंगरा मोड़ के रास्ते आवागमन करेंगी , उसी प्रकार गोपीगंज व औराई के रास्ते चील्ह से मिर्ज़ापुर की तरफ आने वाले हल्के वाहन वाया भटौली ब्रिज कछवा होकर मिर्ज़ापुर में प्रवेश करेगें , भारी वाहनो के लिए रीवा हाइवे चुनार नरायणपुर मार्ग से आवागमन होगा ,