मिर्ज़ापुर जनपद के सबसे लोकप्रिय जनप्रतिनिधि मड़िहान विधायक का क्षेत्र में तूफानी दौरा कई कार्यक्रमो में किया शिरकत
मिर्ज़ापुर जनपद के सबसे लोकप्रिय जनप्रतिनिधि पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुचने का अपने तूफानी दौरा में आज क्षेत्र के कई गांव में पहुंचकर लोगो के दुःख में शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया , विधायक जी सर्व प्रथम आज ग्राम सत्तेशगढ़ में अजय कुमार सिंह उर्फ छोटू पटेल के निवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन की तेरहवीं मे शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित किया, इसके बाद चुनार विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर के ग्राम बहुआर मे राष्ट्रीय स्वयं संघ के जिला प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचकर उनकी भाभी के निधन पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की, वहा से निकलकर विधायक जी अपने विधानसभा क्षेत्र मड़िहान के ग्राम नदिहार के रहने वाले रविशंकर सिंह प्रधान के घर पहुंच उनकी दादी के निधन की तेरहवीं में शामिल हुए, फिर ग्राम मड़िहान में आलोक सिंह के निवास पर पहुंचकर उनके दादा के निधन की तेरहवीं मे शामिल होकर शोक श्रद्धांजली अर्पित किया , इसी तरह आगे भी विधायक जी का अन्य कार्यक्रमो में दौरा जारी रहा, हर किसी के सुख दुःख को बांटने कुछ नही तो जनता के बीच पहुंचकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर हालचाल लेने जैसे अन्य कार्यक्रमो की वजह से पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जनपद के सबसे लोकप्रिय जनप्रतिनिधियो में से एक जाने जाते है ,