मिर्ज़ापुर जनपद के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि मड़िहान विधायक एक कार्यक्रम में जमकर कांग्रेस पर बोला हमला
मिर्ज़ापुर जनपद के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के नवदीप विद्यालय ददरा राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में काला दिवस को याद करते हुए आज जमकर कांग्रेस पर तीखा हमला किया , तहसील मड़िहान के नवदीप विद्यालय ददरा राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत किये, उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे दुखद और काला अध्याय आपातकाल दिवस 25 जून सन् 1975 के विरोध मे उठी प्रत्येक आवाज को सादर नमन करते हुये कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र बचाने की बात करती है, हमारा देश भूला नही है जब देश मे कांग्रेस सरकार द्वारा 1975 मे आपातकाल लगाकर लाखो लोगो को जेल मे डालकर बहुत बड़ा पाप का कार्य किया था, उनको बहुत यातनाएं दी जा रही थी, पूरे देश की जनता परेशान थी, आज हमारे देशवासी उस कालखंड को भूले नही है, कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय, महामंत्री रामनरेश विश्वकर्मा, सहेंद्र मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण त्रिपाठी, समरजीत सिंह सोनी, जिला कार्य समिति के सदस्य सुजीत केसरी, राम बली सिंह, एवं महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह, श्रीमती संध्या पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे ,