मिर्ज़ापुर जनपद के नौ न्यायायिक अधिकारियों का किया गया विदाई समारोह कार्यक्रम
मिर्ज़ापुर जनपद के नौ न्यायायिक अधिकारियों का आज डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल रहे, स्वागत के क्रम में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार उपाध्याय ने मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल व स्थानांतरित हुए न्यायायिक अधिकारियों को अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया, तत्पश्चात बार के सचिव कैलाश यादव ने बारी-बारी से सभी न्यायायिक अधिकारियों को सम्मानित किया, जिन न्यायायिक अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है उसमें एडीजे पास्को को संतोष कुमार त्रिपाठी को मथुरा के लिए, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज एमपी एमएलए चंद्रशेखर मिश्र को मेरठ के लिए, स्पेशल जज एससी एसटी वायुनंदन मिश्र का लखनऊ के लिए, लाल बाबू यादव का गाजियाबाद के लिए, चीफ जूडिशियल मजिस्ट्रेट रत्नम श्रीवास्तव का बागपत के लिए, सिविल जज सीनियर डिवीजन आनंद कुमार उपाध्याय का गाजियाबाद के लिए, सिविल जज सीनियर डिवीजन गीतिका सिंह का अयोध्या के लिए, एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन अंकित कुमार का कैराना शामली के लिए, एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन शिवानी चौधरी का शामली के लिए हो गया है, विदाई समारोह के दौरान पूर्व अध्यक्ष बार बैकुंठ नाथ त्रिपाठी ने न्यायायिक अधिकारियों के साथ किए गए कार्यों को सराहा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया, न्यायायिक अधिकारियों में वायुनंदन मिश्र ने विदाई समारोह के दौरान कहा कि वें अधिवक्ताओं के प्रेम और माँ विन्ध्यवासिनी की महिमा से प्रेरित थे, इसके साथ-साथ अन्य अधिकारियों ने बार अध्यक्ष संजय कुमार उपाध्याय व सचिव कैलाश यादव को भी अपने-अपने वाकपटुकता से भी सराहा,| इसी क्रम में मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने जनपद के अधिकारी व अधिवक्तागणों को लगन के साथ काम करने के लिए उत्साहित भी किया, चीफ जूडिशियल मजिस्ट्रेट रत्नम श्रीवास्तव ने सर्वप्रथम सबको धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि यहां पर उन्हें बहुत सम्मान मिला जिसको हमेशा वे याद रखेंगे, कार्यक्रम के अंत में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया , कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे ,