मिर्ज़ापुर जनपद के नये पुलिस अधीक्षक ने अपराध व कानून व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी की
मिर्ज़ापुर जनपद की कमान सभालते ही जनपद के नये पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने आज पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में पहली मासिक अपराध व कानून व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी की , गोष्टी के दौरान पुलिस अधीक्षक में कहा कि वर्तमान समय में चल रहे श्रावण मास कावड़ यात्रा, श्रावण शिवरात्रि तथा श्रद्धालुओं के आवागमन के दौरान अपने अपने क्षेत्र में सतर्क रखकर समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और जारी रूट डायवर्जन का पालन कराते हुए वाहनों को डायवर्ट करने तथा जन सामान्य को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात का प्रवाह निरन्तर बना रहें , शासन के द्वारा चलाये जा रहे अभियान आपरेशन कन्विक्सन के तहत व महिला सम्बन्धी अपराध में गुणवत्तापूर्ण विवेचना व अभियोजन में प्रभावी पैरवी कर आरोपी को सजा कराने तथा आपरेशन दृष्टि के तहत जनपद के विभिन्न महत्वपूर्ण, सार्वजनिक स्थलों, प्रतिष्ठानों, रोड़वेज व रेलवे स्टेशन सहित बाजरों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरा को प्रभावी रूप से लगाने के लिए सम्बन्धित को दिये , इसी क्रम में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सहित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनायें रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ अपने अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों में फुट पेट्रोंलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं, वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिये , शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा गांवो/मोहल्लों मे चौपाल लगाकर, महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन के प्रति तथा उन्हे सुरक्षित परिवेश की अनुभूति, जन-जागरूकता, आत्मरक्षा के बारे में, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो सहित साइबर अपराधों के बारें में जन जागरूकता के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी जाए , शराब माफिया, भू माफिया, वन माफिया व खनन माफिया व अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ ही महिला संबंधी अपराधों में व गैंगस्टर अधिनियम एवं गुंडा अधिनियम की कार्यवाही तथा टॉप-10 अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए सभी थानेदारो को निर्देशित किया ,