मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने बड़ी संख्या में गांजा के साथ तीन गांजा तस्करो को गिरफ्तार कर जेल भेजा, थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर 760 ग्राम अवैध गांजा के साथ अजय पटेल पुत्र स्व0 बृजलाल निवासी देवापुर थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया, इसी क्रम में थाना चिल्ह पुलिस द्वारा भी 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ उप-निरीक्षक बद्री प्रसाद पुलिस टीम के साथ अजय शैलेन्द्र उर्फ किंग पुत्र नन्हकू सिंह निवासी चिल्ह थाना चिल्ह को गिरफ्तार जेल भेजा, थाना लालगंज पुलिस ने 450 ग्राम अवैध गांजा के साथ अमर नाथ उर्फ भैरव पुत्र लाली निवासी रतनगंज थाना कोतवाली कटरा को गिरफ्तारी कर पुलिस ने धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करते हुए तीनो गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा ,