मिर्ज़ापुर छुट्टा गौवंशो के पकड़े जाने पर छुड़ाने के लिए गौवंशो के स्वामियों को देना होगा जुर्माना
मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे छुट्टा गौवंशो के पकड़े जाने पर उसे गौशाला से छुड़ाने के लिए गौवंशो के स्वामियों को अब देना होगा जुर्माना , मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी के आदेश पर नगर में आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान नगर पालिका परिषद की ओर से चलाया जा रहा है , पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि नगर में निराश्रित गौवंशो को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है , इन आवारा पशुओं के कारण जहा आवागमन बाधित होता है , वही आये दिन कही न कही सड़क दुर्घटना की प्रमुख वजह बनते है , इसके साथ इनके द्वारा मल-मूत्र त्याग कर सड़को पर गंदगी भी की जाती है , पालतू पशुओं पालकों को भी कई बार आगाह किया जा चुका है , लेकिन फिर भी ये पशु पालक अपने गौवंशो को सड़क पर खुला छोड़ देते है , पालिका द्वारा अब इन गौवंशो को पकड़कर गौशाला भेजा जायेगा , पशु पालकों पर पशुओं को छोड़ने के एवज में 350 रुपये जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी , और इसके साथ ही चारे के तीस रूपये प्रतिदिन के हिसाब से और भी जोड़ा जायेगा , पशु पालकों की मनमानी को रोकने के लिये नियमानुसार कार्यवाही भी की जायेगी ,