मिर्ज़ापुर छानबे विधानसभा क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ किया रूट मार्च
मिर्ज़ापुर 395-छानबे विधानसभा के उपचुनाव को देखते हुए आज क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने भारी पुलिस बल , पी.ए.सी. बल व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण करते हुए क्षेत्र में रूट मार्च किया , आगामी विधानसभा छानबे उप निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा एरिया डॉमिनेशन के क्रम में सर्वप्रथम ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया , उसके तत्पश्चात छानबे विधानसभा क्षेत्र के थाना लालगंज में क्षेत्राधिकारी लालगंज, प्रभारी निरीक्षक लालगंज व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च करते हुए संवेदनशील बूथों, बाजारों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण कर अराजक एवं असामाजिक तत्वों तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों में कड़ी कार्यवाही का संदेश दिया , उन्होंने कहा कि भयमुक्त वातावरण में निर्भीक होकर दिनांकः10 मई मतदान के दिन भारी संख्या में मतदान करने के लिए लोगो को प्रोत्साहित किया , लोगो से शासन प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की , वही पुलिस द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत क्षेत्र के दस हजार के करीब लोगों को पाबन्ध किया जा चुका है , वहीं आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है ,