मिर्ज़ापुर छानबे विधानसभा के उपचुनाव की घोषणा होते ही हर पार्टी समीकरण सेट करने में लगी
मिर्जापुर छानबे विधानसभा के उपचुनाव की घोषणा होते ही सभी राजनीतिक पार्टियों में चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है , हर कोई अपने अपने समीकरण में लग गया है , हम आपको बता दें छानबे विधानसभा के अपना दल एस के विधायक राहुल प्रकाश कोल कि बीते दिनों बीमारी की वजह से निधन होने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी , जिसको लेकर चुनाव आयोग ने कल 29 मार्च को उपचुनाव होने की घोषणा कर दिया , उपचुनाव की घोषणा होते ही जनपद में सभी पार्टी के राजनेताओं में हलचल तेज हो गई है , सपा , बसपा , कांग्रेस , बीजेपी गठबंधन सहित निर्दल पार्टियां अपनी अपनी कमर कसने में लग गयी है , हर पार्टी अपनी मजबूत दावेदारी बता रही है ,