मिर्ज़ापुर छानबे विधानसभा उपचुनाव में सपा ने प्रीति कोल बनाया अपना प्रत्यासी
मिर्ज़ापुर छानबे विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रीति कोल पुनः अपना प्रत्यासी घोषित कर दिया है , 395 विधानसभा छानबे की पूर्व प्रत्यासी रही प्रीति कोल को समाजवादी पार्टी ने पुनः उपचुनाव में अपना प्रत्यासी बनाये जाने पर पार्टी नेताओं की ओर से उनको बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया , अभी छानबे विधानसभा के उपचुनाव में पहला पत्ता समाजवादी पार्टी की तरफ से ही खोला गया है , संभावना जताई जा रही है कि अब अन्य पार्टी भी अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा जल्द कर देगी , वैसे ये सीट अपना दल एस और भाजपा गठबंधन की तरफ से अपना दल एस के खाते में थी यहा से अपना दल एस के विधायक राहुल प्रकाश कोल रहे , उनके देहांत के बाद होने वाले उपचुनाव में ये सीट से इस गठबंधन की ओर से कौन प्रत्यासी होगा जल्द ही पर्दा उठ जाएगा , वैसे भी भाजपा ने छानबे विधानसभा सीट को लेकर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल को बूथ को सत्यापन का कार्य सौंपा था , जिसको लेकर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल पार्टी आला कमान के आदेशों का पालन करते हुए हर बूथ के सत्यापन को कर मजबूत करने का कार्य बीते छः अप्रैल तक पूरा कर चुके है , बड़ा सवाल उठता है इस सीट से गठबंधन की ओर से कौन प्रत्यासी होगा ,