मिर्ज़ापुर छानबे क्षेत्र के अकोढ़ी गांव के पास गेहूं के खेत में लगी आग काफी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
मिर्ज़ापुर छानबे क्षेत्र के अकोढ़ी गांव में आज गेहूं के खेत में भीषण आग लग गयी, आग की लपट काफी दूर से ही लोगो को दिखाई पड़ रही थी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया , लेकिन तब तक गेंहू की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह से राख हो चुकी थी , मिली जानकारी के अनुसार छानबे क्षेत्र के अकोढी ग्राम पंचायत के तिलोकपुर कोहलाई मौजा में गेंहू के खेत मे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी, देखते ही देखते आग भीषण रूप धारण कर लिया था, हालांकि मौके से फायर ब्रिगेड की टीम सूचना मिलते ही पहुँच गई थी, फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया, फसल में आग लग जाने से भारी क्षति बताया गया,