मिर्ज़ापुर छानबे के डडवा पकसेड़ा में आयोजित कबड्ड़ी प्रतियोगिता का भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने किया उदघाट्न
मिर्ज़ापुर छानबे के डडवा पकसेड़ा में आयोजित कबड्ड़ी प्रतियोगिता का पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर फीता काटकर कबड्ड़ी प्रतियोगिता का उदघाट्न किया, छानबे के डडवा पकसेड़ा के जी आई स्कूल के पास हुए नील कमल विराट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था , भाजपा नेता मनोज जायसवाल के कार्यक्रम में पहुंचने पर कमेटी के सदस्यों ने भाजपा नेता को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर स्वागत किया , उदघाट्न के बाद पहला मुकाबला जौनपुर की टीम से खेला गया, इस मौके पर मनोज जायसवाल ने कहा की खेल कोई भी खेलभावना के साथ खेलना चाहिये, खेल जाति-धर्म के बंधन को तोड़ता है, सभी बिना-भेदभाव के एक-दूसरे के साथ खेलते है, जिससे खिलाड़ियों में सामाजिक और मानसिक विकास होता है, कबड्ड़ी और कुश्ती दोनो भारत के ऐसे खेल है जो गांव गांव में खेला जाता है, इससे खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते है ,