मिर्ज़ापुर चुनार विधायक द्वारा जमालपुर में राजकीय कन्या महाविद्यालय निर्माण की स्वीकृति के बाद क्षेत्र में पहुंचने पर जनता ने किया जोरदार स्वागत
मिर्ज़ापुर चुनार विधायक अनुराग सिंह द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर में राजकीय कन्या महाविद्यालय निर्माण की स्वीकृति के बाद जमालपुर पहुंचे चुनार विधायक अनुराग सिंह वहा की जनता ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया, अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता का अपार स्नेह पाकर चुनार विधायक अनुराग सिंह भाव विभोर हुए, जनता से मिले आपार प्रेम और भव्य स्वागत के लिए विधायक जी ने जनता का दिल से आभार जताया , उन्होंने कहा कि जमालपुर क्षेत्र में राजकीय कन्या महाविद्यालय की स्थापना से बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक बड़े मील का पत्थर साबित होगा , हम आपको बता दे कि विगत दिनों चुनार विधायक अनुराग सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर में राजकीय कन्या महाविद्यालय की स्थापना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया था, जिसकी स्वीकृति प्रदान किए जाने पर उन्होंने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी का दिल से आभार व्यक्त किया, चुनार विधायक अनुराग सिंह द्वारा आज 1- राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम 2- विश्राम भवन 3- दिव्यांग सहयोगत्मक फ्रेंडली दवा वितरण एवं रजिस्ट्रेशन काउंटर के साथ ही 4- प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन किया ,