मिर्ज़ापुर चुनार में कैबिनेट मंत्री के साथ मड़िहान विधायक ने गोपाष्टमी कार्यक्रम की शुरुआत
मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र में सुरभि शोध संस्थान द्वारा रामबाग में आज गोपाष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के साथ पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने गोपाष्टमी कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया , सुरभि शोध संस्थान द्वारा चुनार के रामबाग में कार्यक्रम आयोजन किया गया था , जिसमे संस्थान के बच्चो द्वारा विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकी निकाली गई , साथ ही गांव की विरासत को जीवंत रूप से प्रस्तुति की , उसके बाद मिर्ज़ापुर के प्रभारी मंत्री पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ग्राम शाहपुर चौसा पहुंचकर गौशाला एवं पंचायत भवन का उदघाट्न किया, साथ ही जनचौपाल में जनता की समस्याओं को भी सुना, इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष, मिर्ज़ापुर नगर पालिका अध्यक्ष, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, मुख्य विकास अधिकारी सहित जनपद के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ,