मिर्ज़ापुर चुनार पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में मृतिका के ससुर व पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मिर्ज़ापुर थाना चुनार पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में मृतिका के ससुर व उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना चुनार पर दिनांकः 17.04.2026 को मनीष कुमार विश्वकर्मा पुत्र कृष्ण कुमार विश्वकर्मा निवासी बभनियाव, थाना राजातलाब वाराणसी द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध अपनी बहन की हत्या उसके ससुरारीजन द्वारा करने के सम्बन्ध मे तहरीर दी थी, तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कर लिया था, आज मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी ससुर 1. माता प्रसाद विश्वकर्मा पुत्र स्व0 रामकिशुन विश्वकर्मा व 2. धीरज कुमार विश्वकर्मा पुत्र माता प्रसाद विश्वकर्मा निवासी रामगढ़कला थाना चुनार को अंतर्गत धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय से जेल भेजा ,