मिर्ज़ापुर चुनार पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना चुनार पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना चुनार पर दिनांकः 05.06.2024 को झप्पू राम पुत्र छोटील निवासी रामपुर थाना चुनार द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध मारपीट के दौरान अपनी पत्नी की गैर इरादतन हत्या के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी थी, जिसके आधार पर थाना चुनार पर धारा 304 भादवि पंजीकृत कर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए, नामजद अभियुक्त सरोज उर्फ बाबु पुत्र रोज्जन कुरैसी निवासी गरौड़ी थाना अदलहाट को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया ,