मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र स्थित एक मंदिर के पास सीढी से गिरकर मासूम बच्चे की मौत
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र के काजी टोला बालू घाट स्थित एक मंदिर पर परिजनों के साथ दर्शन पूजन करने गए पांच वर्षीय बच्चा मंदिर की सीढ़ियों से नीचे गिरने से घायल हो गया, बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार थाना चुनार क्षेत्र के काजी टोला बालू घाट स्थित संतोषी माता मंदिर के पास सीढ़ी से आज एक पांच वर्षीय मासूम बच्चा गिर गया , घायल बच्चे को परिजन द्वारा तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरो ने बच्चे की हालत को गंभीर देखते ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, बताया गया कि इलाज के लिए वाराणसी जाते समय ही रास्ते में बच्चे की मौत हो गयी ,