मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र से नाबालिग को भगाने व दुष्कर्म मामले में पति, पत्नी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र से बीते दिनों एक नाबालिग को भगाने व उसके साथ दुष्कर्म मामले में आज चुनार पुलिस ने वाराणसी के रहने वाले आरोपी पति, पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना चुनार पर 30 सितम्बर को क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगाने के सम्बन्ध में नामजद तहरीर दिया था , जिसके आधार पर थाना चुनार पर धारा 363, 366,376 भादवि व ¾ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लड़की को बरामद कर लिया था , आज मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त 1.राजू मौर्या पुत्र जय प्रकाश, 2.रोशनी मौर्य पत्नी राजू मौर्या निवासीगण तोफापुर तडिया थाना रोहनिया जनपद वाराणसी को थाना चुनार क्षेत्र से गिरफ्तार कर अभियुक्त/अभियुक्ता के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेज दिया ,