मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र में लड़की का पीछा करने व अश्लील बात करने के आरोप में एक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग लड़की का पीछा करने व अश्लील बोली आवाजा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना चुनार क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने पुलिस में शिकायत करते हुए एक युवक के खिलाफ अपना पीछा करने व राह चलते अश्लील बाते बोलने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया था, जिस पर पुलिस ने धारा 354घ, 506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर उप निरीक्षक राम प्रताप यादव ने मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ पहुंचकर अभियुक्त अनुपम साहनी पुत्र लवकुश साहनी निवासी ग्राम पचेवरा थाना चुनार को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया ,