मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र में युवती को शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र में युवती को शादी का झासा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना चुनार क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर दिया था, जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 376, 506 मामला पंजीकृत कर कार्यवाही करते हुए थाना चुनार क्षेत्र से अभियुक्त अनिल साहनी उर्फ गुन्जे पुत्र स्व0 लालता साहनी निवासी गंगापुर थाना चुनार को गिरफ्तारकर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया ,