मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र में पैसे की लें देन में महिला की गैर इरादतन हत्या के मामले में एक महिला सहित तीन गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना चुनार कोतवाली क्षेत्र के बरगवां गांव में पैसे की लें देन को लेकर हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गयी थी , पुलिस ने उक्त मामले में कार्यवाही करते हुए गैर इरादतन हत्या के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया , बता दे कि रामबली पुत्र राजकुमार से पैसे की लेनदेन की बात को लेकर मारपीट हो गयी थी , मारपीट में रामबली की पत्नी को चोट लगने से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी , लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 304, 452 भादवि, 3(2)(va) SC/ST Act. व 7 CLA पंजीकृत कर कार्यवाही करते हुए, 1. रमजान अली पुत्र राजू अली, 2. नफीसा बेगम पत्नी राजू अली निवासी बरगवां थाना चुनार व 3. शैलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गोलू पुत्र सुरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी दाढ़ीराम थाना मड़िहान को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेजा ,